गोपेश्वर: बगैर अनुमति के प्रचार ले जा रहे प्रचार सामग्री को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया।
अपर जिलाधिकारी हरीश चंद्र कांडपाल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बदरीनाथ विस से भाजपा प्रत्याशी के वाहन में प्रचार सामग्री पाई गई। अधिकारियों के मांगने पर वाहन चालक प्रचार सामग्री ले जाने के संबंधी अनुमति पत्र भी नहीं दिखा सका। उसके पास सामग्री की खरीद का बिल भी नहीं था। इस पर प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भाकपा प्रत्याशी आनंद सिंह राणा, निर्दलीय नंदन सिंह बिष्ट व पंकज व्यास, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने भी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अपने पोस्टर लगाये थे। सभी पोस्टर को हटाने के साथ ही प्रत्याशियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टर हटाने में हुए खर्च भी संबंधित प्रत्याशी से वसूला जाएगा।