कर्णप्रयाग : नगर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से विद्युत की आंखमिचौनी से उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं आये दिन विद्युत की कटौती भी क्षेत्रवासियों के लिए सिरदर्द बनी है।
व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, सुशील डिमरी, अरविन्द चौहान, सुशील थपलियाल ने कहा कि निगम कर्मचारी लाईन के फॉल्ट को ठीक करने में घंटों का समय लगा रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर विद्युत लाईनें खतरे का सबब बनी है। दिन में ऊर्जा निगम नगर क्षेत्र में लगातार विद्युत कटौती कर रहा है, जिससे इस पर आधारित उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं, वहीं रात्रि में हो रही अघोषित कटौती भी जारी है। इस बाबत ऊर्जा निगम के एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया कि नगर क्षेत्र के आइटीआइ व सुभाषनगर में ट्रांसफार्मर में आयी गड़बड़ी के चलते विद्युत सप्लाई में व्यवधान आया, जिसे ठीक कर दिया गया है।