गोपेश्वर : नगर के पाडुली में युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
गोपेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाडुली निवासी दिगंबर 35 वर्ष 5 बजे के करीब अपने कमरे में गया। काफी देर तक कोई हरकत न होने पर परिजनों को कुछ संदेह हुआ। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कुछ जवाब नहीं मिला, इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, तो पाया कि युवक पंखे से झूल रहा है। परिजनों ने तत्काल दिगंबर को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।