अल्मोड़ा, जाका: केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षकों ने मतदान कार्मिकों को निर्भीकता के साथ दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन को अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट व रिटर्निग अफसरों के साथ तालमेल बनाकर चलने को भी कहा।
प्रेक्षक हरित शुक्ला व डी.विवेकानंद ने शुक्रवार को मतदान कार्मिकों को ईवीएम मशीन के प्रशिक्षण को तीसरे रेंडमाइजेशन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए आवंटित मतदेय स्थल संबंधी आदेश प्रस्थान से पूर्व ही हस्तगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने रिटर्निग अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश देते हुए कार्मिकों को निडरता का पाठ भी पढ़ाया। प्रेक्षकों ने सूचना विज्ञान अधिकारियों से पैदल पांच किमी से दूर स्थित मतदेय स्थलों का डाटा तैयार कर लें। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल आर्या व मुकुल पाठक, सहायक निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी, वीएन सिंह आदि मौजूद थे।
====इंसेट====
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
प्रेक्षकों ने चिलकपीटा स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम दर्बान सिंह गब्र्याल, एसपी पूरन सिंह रावत, अपर मुख्य अधिकारी जिपं शेर सिंह परगाई आदि भी थे।