अल्मोड़ा : नगर में साहित्यिक गतिविधियों की श्रृंखला में त्रिपुरासुंदरी नव युवक कला केंद्र कक्ष में पंखुड़ी पत्रिका की नई महिला पत्रिका अर्पिता का विमोचन किया गया। विमोचन हिंदी, कुमाऊंनी के वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज ने पत्रिका का विमोचन करते हुए पत्रिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं साहित्य सृजन कर इस प्रकार के प्रकाशन कर रही है, यह अच्छी बात है। इससे अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम महिलाओं को मिलेगा। विमोचन के बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में लीला खोलिया, डॉ. रमेश चंद्र लोहुमी, नीरज पंत, रमेश चंद्र मिश्रा, श्याम सिंह कुटौला, नवीन बिष्ट, त्रिभुवन गिरी महाराज, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, हेम चंद्र जोशी, मीनू जोशी, कंचन कुमार तिवारी, नीलम नेगी, बीना चतुर्वेदी, विपिन जोशी, कोमल ने काव्य पाठ किया। संचालन नीरज पंत, अध्यक्षता त्रिभुवन गिरी महाराज ने की।