पड़ सकता है सोने के कारोबार पर असर 
06 Jul 09, 7:35 am

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश 2009-10 के बजट में सोने के आयात शुल्क में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से इस पीली धातु के दाम और बढ़ सकते हैं। ऊंची कीमतों और घटती मांग की वजह से सोने का बाजार पहले ही काफी ठंडा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने का कारोबार वैसे ही मंदा चल रहा था, ऐसे में आयात शुल्क की दरें बढ़ने से इसके कारोबार और प्रभावित हो सकता है। साथ ही इससे सोने की तस्करी को भी बढ़ावा मिल सकता है। ...
राजकोषीय घाटे की चिंता निकाला दिवाला 
06 Jul 09, 5:55 am

शेयर बाजार ने बजट 2009-10 का काफी रुखेपन से स्वागत किया है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने अपने बजट भाषण में 2009-10 में राजकोषीय घाटा ज्यादा रहने का अनुमान व्यक्त किया है, जिसका असर शेयर बाजारों पर दिखाई दिया और सेंसेक्स 869 से अधिक लुढ़क गया। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार पर राजकोषीय घाटे की चिंता का असर दिखाई दिया। ...
बजट में लेना होगा विनिवेश का सहारा 
29 Jun 09, 10:30 am

अर्थशास्त्रियों की राय में इस सप्ताह पेश किए जाने वाले बजट में सरकार के सामने उद्योगों को नरमी से उबारने और सरकारी खजाने पर घाटे के बढ़ते बोझ को कम करने की दोहरी चुनौती है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस समय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी के पास खर्च कम करने या आय बढ़ाने की गुंजाइश कम है। ऐसे में उनको छह जुलाई को पेश किए जाने वाले 2009-10 के पूर्ण बजट में विनिवेश और लाइसेंस शुल्क जैसे गैर कर राजस्व का सहारा लेना पड़ सकता है। ...
बात अब दूर तलक जाएगी... 
03 Mar 08, 5:12 pm

यह कुछ ऐसा ही है जैसे मंद-मंथर हवा अचानक झंझावात में बदल जाए। ठीक-ठाक चलती अर्थव्यवस्था में लोकलुभावन राजनीति का एक झंझावात सा आ गया है इस बजट से। और झंझावात भी ऐसा जो न केवल पेड उखाडेगा, बल्कि कुछ बीज भी छितरा जाएगा जिनकी जहरीली फसल आर्थिक प्रणाली को तरह-तरह से दूषित करती रहेगी। ...
कठोर चिदंबरम का नरम बजट 
01 Mar 08, 8:58 pm

वित्त मंत्री ने अपनी कठोर छवि को थोडा नरम करते हुए बजट में आयकर, उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क में जो रियायतें प्रस्तावित की हैं, उनसे आम जनता का उत्साहित होना स्वाभाविक है। ...