दूसरी मंजिल के लिए सीढ़ी किधर है दीदी! 
04 Jul 09, 6:05 am

अरे!!!! ममता दीदी की इस डबल डेकर ट्रेन में तो दूसरी मंजिल पर जाने का रास्ता ही नहीं है। दीदी ने रेलवे के लिए दूसरी मंजिल तो खूब बनाई, लेकिन वहां जाने की सीढ़ी बनाना भूल गई। बजटट्रेन पुरानी और घिसी-पिटी नहीं है। इसमें रेलवे की कई अगली मंजिलों का नक्शा झलक जाता है लेकिन अफसोस कि उनके नीचे संसाधनों की बुनियाद नहीं है। ..और ममता दीदी, ट्रेन के हवा में उड़ने की तकनीक अभी ईजाद नहीं हुई है। ...
रेल मंत्री को उत्तर भारत पर नहीं आया रहम 
03 Jul 09, 10:05 am

उत्तर भारत के आधा दर्जन राज्यों को ममता बनर्जी के रेल बजट से निराशा ही हाथ लगी है। दिल्ली व जम्मू के बीच कुछ नई रेलगाडि़यां चलाने का ऐलान जरूर हुआ है, लेकिन बाकी राज्यों को उतना भी नहीं मिला है। चूंकि दिल्ली राजधानी है और उससे पूरा देश जुड़ा है, इसलिए वहां से चलने वाली ट्रेनें दिल्ली के बजाय गंतव्य राज्यों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। ...
सवालों के घेरे में आएगा रेलवे में लालू का दौर 
03 Jul 09, 10:05 am

रेल की राजनीति गरमाने वाली है। संप्रग की यह सरकार अपनी पिछली सरकार को ही कठघरे में खड़ा करेगी। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रेलवे की स्थिति पर श्वेत पत्र लाने का ऐलान किया है। जाहिर है, यह पिछले रेल मंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल पर सवाल उठाने के लिए है। ...
सेवाएं बढ़ीं, बुनियादी ढांचा पिछड़ा 
03 Jul 09, 10:05 am

हर साल सौ पचास नई रेलगाडि़यां, ढेर सारी नई सेवाएं, लेकिन बुनियादी ढांचा वहीं का वहीं। रेलवे की यही मूल समस्या है। सेवा और बुनियादी ढांचे के विकास में दूर-दूर तक तालमेल नजर नहीं आता। ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के फेर में हर साल बजट में रेल मंत्री सेवाओं का ऐलान तो कर देते हैं। लेकिन सेवाओं को चलाने के लिए जिस ढांचे की जरूरत है, उसके विकास पर ध्यान ही नहीं दिया जाता। ...
रायटर्स बिल्डिंग की ओर चली दीदी की ट्रेन 
03 Jul 09, 10:05 am

रेल बजट कुछ वैसा ही रहा जैसी ममता बनर्जी की सियासत। दिल्ली में रेल भवन के बजाय पूर्वी रेलवे के मुख्यालय कोलकाता में कामकाज संभालने वाली ममता ने हालिया चुनावी कामयाबी से उत्साहित होकर रेल बजट की दिशा पूरी तरह पश्चिम बंगाल की ओर मोड़ दी। ...