खेल के लिए तीन हजार करोड़   
 
 
06 Jul 09, 11:15 pm   

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को खेल मंत्रालय को वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 3073 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन देने का प्रस्ताव रखा है, जबकि अगले साल यहां होने वाले राष्ट्रकुल खेलों के लिए 3472 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव है।

युवा कार्य व खेल मंत्रालय का बजट लोकसभा चुनावों से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट से 1480 करोड़ बढ़ाया गया है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रकुल खेल 2010 के लिए अंतरिम बजट में किए गए 2112 करोड़ के प्रावधान को बढ़ाकर 3472 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकुल खेलों के जरिए हमारे पास अपने देश को उदीयमान एशियाई शक्ति के रूप में पेश करने का माद्दा है। राष्ट्रकुल खेलों के लिए प्रस्तावित कोष का इस्तेमाल साई स्टेडियमों के नवीनीकरण, पुनरोद्धार, नए स्थान बनाने, फर्नीचर पर खर्च व टीमें तैयार करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा डोपिंगरोधी गतिविधियों के लिए 16.75 करोड़ मंजूर किए गए, जबकि पहले 5.75 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई थी। यह रकम राष्ट्रीय डोप टेस्ट प्रयोगशाला व राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी बनाने पर खर्च की जाएगी। नेहरू युवा केंद्र संगठन व राष्ट्रीय सेवा योजना को भी 102 व 93 करोड़ रुपये देने का प्रावधान है, जबकि पिछली बार यह आवंटन 88.68 व 61.94 करोड़ रुपये था।

इनसेट:

बजट से खुश हैं गिल

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री एम.एस. गिल ने खेल मंत्रालय को वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 3073 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन और अगले साल होने वाले राष्ट्रकुल खेलों के लिए 3472 करोड़ रुपये देने के प्रस्ताव का स्वागत किया है। गिल ने कहा कि मैं बजट से खुश हूं। वित्त मंत्री ने राष्ट्रकुल खेलों व ग्रामीण भारत में खेलों के विकास व बढ़ावा देने के लिए 11वीं आयोजना कार्यक्रम को अपना पूर्ण सहयोग बनाए रखा है।

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
 
Market Summary

BSE Sensex

17131.08

-49.10

-0.29%


Nifty

5090.55

-13.00

-0.25%


Nasdaq

2162.58

-13.43

-0.62%


Stock Quotes: