निराश हुए युवा दर्शक

निराश हुए युवा दर्शक

शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी को ओपनिंग 70 प्रतिशत रही। दो दिग्गजों की फिल्म की ऐसी ओपनिंग संतोषजनक नहीं कही जा सकती, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर छाई वीरानी के मद्देनजर यह खुशखबर है। आखिर कुछ दर्शक तो लौटे। 26 नवंबर के मुंबई हमले के बाद मुंबई के सिनेमाघरों में दर्शक स्वाभाविक तौर पर कम हो गए थे। कोलाबा इलाके के सिनेमाघर तो सुरक्षा कारणों से बंद ही कर दिए गए थे। सिनेमाघर खुले तो फिल्में इतनी आकर्षक नहीं आई कि दर्शक लपकें। रब ने बना दी जोड़ी से बड़ी उम्मीदें थीं। शुक्रवार से रविवार तक दर्शक घटते-बढ़ते रहे तो लगा कि मौखिक प्रचार से फिल्म का कलेक्शन बढ़ेगा, लेकिन सोमवार से दर्शकों में भारी गिरावट देखी जा रही है। कुछ सिनेमाघरों में तो दर्शकों की संख्या 20 प्रतिशत रह गई है।

एक ट्रेड विश्लेषक के मुताबिक शहरी युवा एवं किशोर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई है। उन्हें सुरेन्द्र साहनी के रूप में शाहरुख खान नहीं जमे। उन्हें राज के रूप में शाहरुख खान आज के लगे, किंतु उन्हें फिल्म की हीरोइन नहीं मिलती। युवा दर्शकों की राय में फिल्म पुरानी शैली में बनी है और ढाई घंटे की होने के बावजूद लंबी लगती है और निराश करती है।

पिछले हफ्तों की फिल्मों में दिल कबड्डी और महारथी ने थोड़ा कारोबार किया।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(179) वोट का औसत

average:3.1005556
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित