
पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में भीड़ दिखाई पड़ी। यह किसी हिंदी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि अंग्रेजी फिल्म हैरी पॉटर के लिए थी। हैरी पॉटर के प्रशंसकों की संख्या अपने देश में कम नहीं है। खबर है कि इस फिल्म ने हैरी पॉटर सीरिज की पिछली फिल्म से ज्यादा बिजनेस किया है।
हिंदी फिल्मों की बात करें तो जश्न में दर्शकों की रुचि नहीं दिखी। इस फिल्म का आरंभिक कलेक्शन 25 प्रतिशत के लगभग रहा। तारीफ के बावजूद फिल्म के दर्शक नहीं बढ़े। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म का प्रचार अच्छा नहीं था। अध्ययन सुमन को इस फिल्म से बड़ा मौका मिला था, लेकिन उनकी मेहनत दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी। दूसरी फिल्म देख भाई देख को दर्शक देखने ही नहीं गए। देख भाई देख के टायटल संबंधी विवाद के कारण इसका नाम देख रे देख कर दिया गया था। इस हफ्ते सोहम शाह निर्देशित इमरान खान की लक रिलीज हो रही है।
-अजय ब्रह्मात्मज