
पिछले हफ्ते की फिल्मों में वेक अप सिड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर रही है। खासकर मैट्रो और मल्टीप्लेक्स के दर्शकों ने इसे पसंद किया है। डू नॉट डिस्टर्ब अपेक्षा के मुताबिक दर्शक नहीं जुटा सकी। दर्शकों ने ब्रह्मांड सुंदरियों में भी रुचि नहीं ली। गोविंदा और रितेश भी दर्शकों को रिझाने में असफल रहे। दूसरी तरफ रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा की असामान्य जोड़ी दर्शकों को पसंद आ गई। अयान मुखर्जी ने आज के युवक को सही तरीके से पेश किया।
पहले की फिल्मों में वांटेड अभी तक अच्छा व्यवसाय कर रही है। इस फिल्म से सलमान खान को नई जिंदगी मिल गई है। ह्वाटस योर राशि? के बारे में धारणा है कि फिल्म फ्लाप हो चुकी है, जबकि आंकड़े बताते हैं कि फिल्म औसत व्यवसाय कर रही है। इस हफ्ते सुपर्ण वर्मा की एसिड फैक्ट्री आ रही है।
-अजय ब्रह्मात्मज