
संजय गुप्ता और सुपर्ण वर्मा की एसिड फैक्ट्री हफ्ते की अकेली रिलीज होने के बावजूद कमाल नहीं दिखा सकी। इसकी उम्मीद भी नहीं थी, क्योंकि तमाम प्रचार और स्टार के बावजूद फिल्म दर्शकों को लुभा नहीं पाई। मैट्रो और मल्टीप्लेक्स के दर्शक इस विधा की मूल अंग्रेजी में कई फिल्में देख चुके हैं और सिंगल स्क्रीन थिएटर के दर्शकों की इन फिल्मों में कोई खास दिलचस्पी नहीं रहती। एसिड फैक्ट्री को दीवाली के पहले की मंदी का भी नुकसान हुआ। इस फिल्म का आरंभिक कलेक्शन भी 35-40 प्रतिशत के बीच रहा। इस हफ्ते तीन फिल्मों की टक्कर है। तीनों फिल्मों से इंडस्ट्री की उम्मीदें बंधी हैं। मुकाबला अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच है। अच्छी बात है कि तीनों ही फिल्में अलग-अलग विधाओं की हैं। देखना है कि दर्शक कामेडी, रोमांस और एडवेंचर में किसे अपनी पसंद बनाते हैं।
-अजय ब्रह्मात्मज