आगे निकली ऑल द बेस्ट

आगे निकली ऑल द बेस्ट

दीपावली पर तीन फिल्मों की रिलीज के प्रति ट्रेड पंडित आशंकित थे। उन्हें लग रहा था कि तीनों फिल्में परस्पर होड़ में बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाएंगी। उनकी आशंका गलत निकली। दो फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है। ब्लू और ऑल द बेस्ट अच्छा व्यवसाय कर रही हैं। ब्लू को धुआंधार प्रचार की वजह से अच्छी ओपनिंग मिली। ऑल द बेस्ट पहले दिन अधिक दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। लेकिन शनिवार को दर्शक बढ़े और रविवार के दिन यह फिल्म ब्लू के समकक्ष आ गई। अभी माना जा रहा है कि दूसरे हफ्ते में यह ब्लू से आगे निकल जाएगी। इसे फैमिली दर्शक मिलने लगे हैं। ब्लू का आरंभिक आकर्षण फीका पड़ रहा है।

तीसरी फिल्म मैं और मिसेज खन्ना को दर्शकों ने पहले दिन ही रिजेक्ट कर दिया। कहते हैं कि पिछली फिल्म हिट हो तो अगली फिल्म को फायदा मिलता है। लेकिन सलमान खान की फिल्म को यह फायदा नहीं मिला। तीनों फिल्मों के स्टारों में अजय देवगन ज्यादा फायदे में रहे। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(70) वोट का औसत

average:4.485716
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित