
पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया। बाल गणेश-2 और फ्रूट एंड नट का बिजनेस बुरा रहा। फिल्म बिजनेस में माना जाता है कि दीवाली के एक हफ्ते पहले और बाद की फिल्में अच्छा व्यापार नहीं कर पातीं। इसकी वजह यह भी हो सकती है कि इन दोनों हफ्तों में कोई भी अच्छी और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होती। अपशकुन की यह धारणा पहले से चली आ रही है। इन फिल्मों के न चल पाने से इस धारणा को बल मिला।
दीवाली पर रिलीज हुई फिल्मों में आल द बेस्ट सफल रही है। हालांकि मुंबई की कुछ पत्र-पत्रिकाओं ने इसकी सफलता को दरकिनार करने की कोशिश की। इन सबके बावजूद आल द बेस्ट फैमिली मनोरंजन के रूप में पसंद की जा रही है।
-अजय ब्रह्मात्मज