आफताब को पसंद नहीं कॉमेडी

आफताब को पसंद नहीं कॉमेडी

मुंबई। कहने को तो बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी ने कह दिया कि हास्य उनकी पसंदीदा शैली नहीं है लेकिन आप इसे आफताब की खुशकिस्मती कहें या बदकिस्मती कि उनकी झोली में मस्ती, लव के लिए कुछ भी करेगा, और हंगामा जैसी ज्यादातर हास्य प्रधान फिल्में ही गिरी है।

और अब वर्ष 2009 में भी आलू चाट नामक हास्य फिल्म से शुरुआत कर रहे आफताब ने सफाई दी कि यह गलत धारणा है कि हास्य मेरी पसंदीदा शली है वास्तव में ऐसा नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि मैं हास्य भूमिकाओं में सहज महसूस करता हूं।

आफताब ने कहा कि एक अभिनेता होने के नाते उन्हें हर तरह की भूमिकाएं निभाना पसंद है। इन भूमिकाओं में रहस्य और रोमांच, एक्शन तथा रूमानी भूमिकाएं आदि शामिल हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.6
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित