अभि-ऐश की क्रुक्ड

अभि-ऐश की क्रुक्ड

छोटे बच्चन यानी अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय एक बार फिर किसी फिल्म में साथ-साथ दिखेंगे। वे साथ दिखेंगे ही नहीं, फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का नाम है कु्रक्ड, जिसे बना रहे हैं रितेश सिधवानी। फिल्म के निर्देशक होंगे अभिनय देव। वही अभिनय देव, जो फिलहाल आमिर खान की फिल्म देलही बेली (इमरान खान-शहनाज ट्रेजरीवाला, पूरन जगन्नाथन) का निर्देशन कर रहे हैं।

थ्रिलर फिल्म क्रुक्ड की कहानी क्या है, इस बारे में कोई बात नहीं की जा रही है, लेकिन फिल्म में ऐश-अभि के साथ गुल पनाग, जिमी शेरगिल और बोमन ईरानी होंगे, इस बात की पुष्टि हो गई है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा, मिस्त्र, इस्तांबुल और थाइलैंड में भी होगी।

उल्लेखनीय है कि ऐश-अभि की जोड़ी इस वक्त मणिरत्‍नम की फिल्म रावण में भी है, जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। इस जोड़ी की पहले जो फिल्में आ चुकी हैं, वे हैं ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, बंटी और बबली (गेस्ट रोल), उमराव जान, धूम-2, गुरु और सरकार राज। इन सब से अलग इन दोनों के साथ काम करने की चर्चा अभिमान की रिमेक को लेकर भी है। आगे-आगे देखिए, होता है क्या?

दिल्ली प्रतिनिधि

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(18) वोट का औसत

average:3.722224
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित