उड़ीसा महिला आयोग को फिल्म के पोस्टर पर आपत्ति

उड़ीसा महिला आयोग को फिल्म के पोस्टर पर आपत्ति

भुवनेश्वर। उड़ीसा महिला आयोग ने हिन्दी फिल्म डार्रि्लग के पोस्टरों पर आपत्ति जताई है।

आयोग की अध्यक्ष नमिता पंडा ने कहा कि वह फिल्मों के खिलाफ नहीं हैं किंतु सभी लोकस्थलों पर प्रचार के लिए प्रदर्शित किए गए सभी आपत्तिजनक पोस्टरों को हटाने के लिए कदम उठाना चाहती हैं। उन्होंने बताया लोकस्थलों पर ऐसे पोस्टरों और बैनरों को नहीं लगाया जाना चाहिए जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए। हम गृह विभाग को लिखकर पूछेंगे की इस तरह की चीजें होनी चाहिए या नहीं। एक प्रश्न के जवाब में पंडा ने साफ कहा कि वह फिल्म के विषय के विरोध में नहीं हैं किंतु प्रदर्शित आपत्तिजनक पोस्टरों को हटाना चाहती हैं। हालांकि सिनेमा हाल प्रबंधक ने कहा यह कदम फिल्म के प्रचार के लिए उठाए गए थे और आपत्तिजनक पोस्टर हटा लिए गए हैं। पंडा ने कहा कि वह हाल के अंदर लोगों के फिल्म देखने के कतई खिलाफ नहीं है लेकिन लोकस्थलों पर इस तरह के पोस्टर नहीं लगाए जाने चाहिए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित