लोलिता की शूटिंग को लेकर जैकी हैं परेशान

लोलिता की शूटिंग को लेकर जैकी हैं परेशान

मुंबई। फिल्म निर्देशक शशिलाल नायर को लोलिता नामक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे जैकी श्राफ से कुछ बोल्ड दृश्यों के फिल्मांकन को लेकर हाल ही में काफी समस्या आई।

नायर ने बताया कि जैकी को पहले तो बोल्ड दृश्यों को लेकर काफी समस्या आ रही थी, लेकिन बाद में जैकी इसके लिए तैयार हो गए। नायर ने आगे बताया कि जैकी का किरदार इस फिल्म में कुछ अलग किस्म का है। उनके लिए इस प्रकार के दृश्यों की शूटिंग करना उनकी भूमिका के संदर्भ में बहुत जरूरी है। गौरतलब है कि लोलिता का कथानक बोल्ड विषय पर आधारित है। इसी कारण ऐसा माना जा रहा है कि नायर की फिल्म भी काफी बोल्ड होगी।

जैकी के विषय में नायर ने बताया कि वह एक अलग तरह के इंसान है। उनके लिए इस प्रकार के दृश्य करना कोई आसान काम नहीं है। खुले निजी संबंधों के वर्णन को लेकर लोलिता का कथानक पूरे विश्व में चर्चित रहा है। इसी कारण इस विषय को लेकर हमेशा से ही विवाद रहा है। नायर अपनी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में जैकी की पत्नी का किरदार डिम्पल कपाडि़या निभाएगी। अभी तक फिल्म निर्देशक ने इस बात का निर्णय नहीं लिया है कि लोलिता का किरदार किस अभिनेत्री की झोली में जाएगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित