अदालत में पेश होंगे फरदीन

अदालत में पेश होंगे फरदीन

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने आज मादक पदार्थ के एक मामले की सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता फरदीन खान को सोमवार को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

फरदीन को मादक पदार्थ निरोधी सेल के अधिकारियों ने वर्ष 2001 में कथित रूप से एक ग्राम कोकीन खरीदते गिरफ्तार किया था। वह इस समय एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अमरीका में है। उसने अपने वकील के मार्फत से अदालत में सूचना दी कि उसका पासपोर्ट गुम गया है इसीलिए अदालती कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी एन देशमुख ने हालांकि मादक पदार्थ सेल की दलील पर फरदीन को 10 दिसंबर को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित