परदे पर भी रिया और राइमा बहनें

परदे पर भी रिया और राइमा बहनें

मुंबई। श्रृंखला फिल्म सीजन्स ग्रीटिंग्स में सगी बहनें व अभिनेत्री रिया और राइमा सेन परदे पर भी सगी बहनों के किरदार में दिखेंगी। विक्की चोपड़ा निर्देशित फिल्म फाइट क्लब में कुल छह कहानियां साथ-साथ चलेंगी।

इन दिनों इटली में शूटिंग कर रहीं राइमा ने कहा, आखिरकार हम दोनों बहनों को एक साथ फिल्म करने का मौका मिल ही गया। यह मौका मिलते ही हमने पटकथा सुने बिना ही हां कर दी। रिया ने कहा, राइमा और मैं मुंबई में साथ रहते हैं। एक-दूसरे को हम हर बात बताते हैं। हमारे ज्यादातर दोस्त भी एक हैं। वह किसी को पसंद करती है तो मैं भी करती हूं और यदि कोई मुझे अच्छा नहीं लगता तो उसके पास कोई रास्ता नहीं रह जाता है। हमारे दोस्त कहते हैं कि हमें जुड़वा बहनें होना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि दोनों बहनों को पहले भी साथ-साथ काम करने का मौका मिला था, लेकिन रिया कहती हैं कि उन्होंने पहले ही यह तय कर लिया था कि जब भी पहली बार हम साथ काम करेंगे, बहनों के रूप में ही करेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित