राइमा के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की: रिया सेन

राइमा के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की: रिया सेन

मुंबई। पिछले दिनों सगी बहनों अभिनेत्री राइमा सेन और रिया सेन के बारे में खबर आई थी कि वे फाइट क्लब फेम निर्देशक विक्की चोपड़ा की नई फिल्म में एक साथ नजर आएंगी। पहली बार एक साथ दोनों बहनों के बड़े पर्दे पर आने की बात को लेकर काफी चर्चा हुई। बड़ी बहन राइमा सेन ने इस बात की पुष्टि भी की थी। जबकि हाल ही में फिल्म जोर लगा के हैय्या के सेट पर हुई एक मुलाकात में रिया सेन ने इस खबर को गलत करार दे दिया। रिया ने कहा, मैंने अभी तक ऐसी कोई फिल्म साइन नहीं की है। पता नहीं किसने यह खबर फैला दी है। हां, विक्की ने मुझसे संपर्कजरूर किया है।

उल्लेखनीय है अभिनेत्री रिया सेन आजकल जैमिनी प्रोडक्शन की फिल्म जोर लगा के हैय्या की शूटिंग में मशरूफ हैं। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर बन रही है। इसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिका में हैं।

-रघुवेंद्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित