बाघों पर फिल्म बनाएंगे जान

बाघों पर फिल्म बनाएंगे जान

नई दिल्ली। बालीवुड अभिनेता जान अब्राहम का प्यारा कौन है? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि बिपाशा बसु और बाइक। लेकिन जान को बाघ और हाथी जैसे कई जानवरों से भी प्यार है। वह बाघों पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

जान जाने-माने पर्यावरणविद और फिल्म निर्माता माइक पांडेय के साथ मिल कर यह फिल्म बनाएंगे। नई दिल्ली में एक पुरस्कार समारोह के दौरान जान ने यह ऐलान किया। उन्होंने संवाददाताओं के बीच कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति अपने लगाव के कारण मं इस फिल्म के निर्माण के लिए सहमत हुआ हूं। इस फिल्म में माइक वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करेंगे। यह फिल्म चार बाघों को लेकर बनाई जाएगी।

गौरतलब है कि जिस्म से गोल तक कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर चुके जान को महाराष्ट्र में हाथियों के लिए देश का पहला गांव बनाने के लिए इको वैरियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

माइक कहते हैं कि जान अभी भी हाथियों, बाघों, बंदरों और आवारा कुत्तों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। बहरहाल, जान अपने नए बैनर जान अब्राहम एंटरटेनमेंट के तले बाघों पर बनने वाली फिल्म का निर्माण करेंगे। यह फिल्म डेढ़-दो साल में पूरी होगी। माइक कहते हैं कि यह एक बाघिन और उसके तीन बच्चों पर आधारित एक वृत्त चित्र होगा। जान कहते हैं कि मुझे उम्मीद है कियह फिल्म देखने के बाद लोग बाघों के संरक्षण के लिए आगे आएंगे। यह फिल्म व्यावसायिक नहीं होगी, बल्कि दिली सुकून के लिए बनाई जाएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित