मैं बिपाशा से शादी करना चाहता हूं: जॉन

मैं बिपाशा से शादी करना चाहता हूं: जॉन

मुंबई। मियामी में करण जौहर की फिल्म दोस्ताना के कुछ दृश्यों की शूटिंग करने के बाद जॉन अब्राहम मुंबई लौट आए हैं। यहां पत्रकारों से भेंट होते ही उन्हें हमेशा की तरह बिपाशा से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार जान ने जवाब थोड़े अलग अंदाज में दिया।

जॉन अब्राहम ने कहा कि मेरे और बिपाशा के बारे में काफी कुछ कहा-लिखा जा चुका है। मैं बस इतना ही कहूंगा कि मैं बिपाशा से शादी करना चाहता हूं और भविष्य में उसके बच्चों का पिता बनना चाहता हूं। लेकिन फिलहाल हम दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। इस तरह जॉन ने बिपाशा के साथ अपने संबंधों में दरार की तमाम अटकलों को झटके में खारिज कर दिया।

जॉन ने कहा कि बिपाश पर्दे पर भले ही बेहद सेक्सी दिखती हों, लेकिन वैसे वह बेहद साधारण, आत्मविश्वासी और समझदार हैं। जॉन ने कहा कि बिपाशा एक सुघड़ गृहिणी साबित होंगी। जॉन ने परोक्ष रूप से मीडिया को भी आड़े हाथों ले ही लिया। उन्होंने कहा कि हर सुबह मैं और बिपाशा अखबारों में अपने बारे में लिखी गई बातें पढ़ते हैं और यही सोचते हैं कि मीडिया को हमारे बारे में इस तरह नहीं लिखना चाहिए था। लेकिन फिर हम दोनों इस बारे में बेफिक्र भी हो जाते हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित