
नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आकर मशहूर हुए आदित्य नारायण को बालीवुड से इतना लगाव है कि वह वहां स्पाट ब्वाय का काम करने को भी तैयार हैं। वह टीवी पर यूं ही काम कर रहे हैं। उनकी असली मंजिल बड़ा पर्दा है। यह अलग बात है कि उन्हें फिल्मों में अभिनय के आफर मिल रहे हैं।
जाने-माने पार्श्व गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य ने टीवी पर रियलिटी शो सा रे गा मा पा के लिए एंकरिंग की और इसी से वह चर्चित हुए। अब वह एक बार फिर जुलाई से शुरू हो रही इस शो की अगली कड़ी में एंकरिंग करते नजर आएंगे। लेकिन आदित्य कहते हैं कि मुझे बालीवुड से प्यार है और मैं यहां स्पाट ब्वाय से लेकर कोई भी काम करने को तैयार हूं। ईश्वर की कृपा से मुझे बड़े पर्दे पर अभिनय करने के कई आफर मिले हैं।