
नई दिल्ली। गायक, अभिनेता और जीटीवी के रियलिटी शो सारेगामापा 2009 के मेजबान आदित्य नारायण अब बच्चे नहीं रह गए हैं। वे बड़े हो गए हैं और अपने करियर को गंभीरता से लेने लगे हैं।
चैनल सूत्रों के अनुसार विक्रम भट्ट ने जब से उन्हें अपनी फिल्म का प्रस्ताव दिया है, फिट रहने के लिए वे लगातार कुछ न कुछ करने में जुटे हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए वे इन दिनों विशेषज्ञों की सलाह को ध्यान में रखकर भोजन कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान भी अपने खान-पान का वे पूरा ख्याल रखते हैं। अपने आहारविद् की सलाह पर कम से कम आठ घंटे की नींद वे जरूर लेते हैं। शूटिंग का समय सुबह आठ बजे का ही क्यों न हो, यदि आठ घंटे का समय पूरा न हुआ हो तो वे उठना पसंद नहीं करते।