जैकी ने साईं बाबा के लिए शराब छोड़ी

जैकी ने साईं बाबा के लिए शराब छोड़ी

मुंबई। बालीवुड अभिनेता जैकी श्राफ इन दिनों बुरी लतों को छोड़ने के लिए कमर कस चुके हैं। पर्दे पर साई बाबा का चरित्र निभाने के लिए उन्होंने सिगरेट और शराब छोड़ दी है।

जैकी ने कहा कि मैंने डेढ़ वर्ष के लिए सिगरेट और शराब छोड़ दी है और भविष्य में भी इनसे दूरी बनाकर रखूंगा। इसके अलावा वे शाकाहारी भी बन गए हैं।

जैकी ने कहा कि मुझे पहले भी मांसाहार पसंद नहीं था और अब मैं पूरी तरह शाकाहारी हो गया हूं। गौरतलब है कि मालिक एक फिल्म में जैकी साईं बाबा का किरदार निभाएंगे। मालिक एक फिल्म के अलावा जैकी शोहेल खान की फिल्म किसान में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वे एक सिख किसान के रूप में नजर आएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित