तोहफे में आदित्य को मिली फिल्म

तोहफे में आदित्य को मिली फिल्म

मुंबई। उदित नारायण के बेटे और सारेगामापा के संचालक आदित्य नारायण को उनकी 21वीं  सालगिरह  पर निर्देशक विक्रम भट्ट ने फिल्म का तोहफा दिया। जनवरी से इस फिल्म की शूटिंग आरंभ होगी। विक्रम भट्ट ने बताया कि आदित्य नारायण में एक अलग किस्म का चार्म है और मैंने सुना है कि उनके प्रशंसकों में लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है। मेरी कोशिश होगी कि मैं उनकी खूबियों को अपनी फिल्म में दिखा सकूं। 21वीं  सालगिरह  के अवसर पर मिले इस तोहफे से आदित्य नारायण काफी प्रसन्न हैं। पिता उदित नारायण ने अपने बेटे को शुभकामनाएं देने के साथ कहा कि आदित्य टैलेंट का खजाना है। मैंने कभी उस पर कोई दबाव नहीं डाला। अगर उसकी इच्छा  एक्टिंग  करने की है तो मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। मुझे विश्वास है कि वह सफल होगा। उसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद  मिलेगा। बुधवार की रात मुंबई के एक पंच सितारा होटल में आयोजित आदित्य नारायण की बर्थडे पार्टी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के संगीत जगत से जुड़ी नयी-पुरानी हस्तियां मौजूद थीं। एक गायक के बेटे की सफलता पर संगीत बिरादरी की खुशी पार्टी में झलक रही थी।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.625
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित