भोजपुरी फिल्म में नजर आएंगे जैकी श्राफ

भोजपुरी फिल्म में नजर आएंगे जैकी श्राफ

पटना। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ ने भी भोजपुरी फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया है। वे एक भोजपुरी फिल्म हम हईखलनायक में अभिनय करते नजर आएंगे। उदय शंकर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में जैकी एक सेवानिवृत फौजी का किरदार निभाएंगे।

फिल्म में उनका मुकाबला भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी के साथ होगा। हम हई खलनायक फिल्म में मोहित घई, मोनालिसा, स्वाति वर्मा, प्रकाश जैसे भोजपुरी कलाकार भी नजर आएंगे। जनसंपर्क अधिकारी रंजन सिंहा ने बताया कि फिल्म में गीत विनय बिहारी और संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया है। उन्होंने कहा कि अगले महीने फिल्म के प्रदर्शित होने की संभावना है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित