बड़े नही छोटे पर्दे से होगी सोनाली की वापसी

बड़े नही छोटे पर्दे से होगी सोनाली की वापसी

मुंबई। सोनाली बेंद्रे बड़े पर्दे पर वापसी नहीं करना चाहती हैं लेकिन वह टेलीवीजन पर एक रियलिटी शो में जल्द ही जज की भूमिका में नजर आयेगी।

सोनी टीवी पर अगले हफ्ते से प्रदर्शित होने वाली इंडियन आइडल सीजन फोर के आरंभ के अवसर पर बताया इस समय मेरी प्राथमिकता मेरा परिवार और मेरे तीन साल के बच्चे की देखभाल है। मेरे पास फिल्मों के लिये समय नहीं है क्योंकि फिल्मों के लिये पूरी प्रतिबद्घता चाहिए।

इस कार्यक्रम में वह गीतकार जावेद अख्तर, संगीत निर्देशक अन्नु मलिक और गायक कैलाश खेर के साथ चौथी जज की भूमिका में है।

निर्देशक गोल्डी बहल से शादी करने वाली सोनाली ने बताया कि वह इंडियन आइडल में काम करने के लिये राजी हो गयी क्योंकि निर्माताओं ने उसकी प्राथमिकता को समझा और इसी के अनुसार शूटिंग के लिये समय निकाला।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित