रिया मुश्किल ही दिखेंगी मिनी स्क‌र्ट्स में

रिया मुश्किल ही दिखेंगी मिनी स्क‌र्ट्स में

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन ने कहा कि अब दर्शक उन्हें मुश्किल से ही मिनी स्कर्ट में देख पाएंगे। रिया ने कहा कि मैं अपने कपड़े को लेकर काफी सतर्क हो गई हूं। अब पहले की तरह मिनी स्कर्ट कभी नहीं पहनूंगी।

विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) में रिया ने राणा गिल द्वारा तैयार किए गए कपड़े पहनकर रैंप पर कैटवाक किया था। रैंप पर वह मिनी स्कर्ट और टॉप में नजर आई थी। उल्लेखनीय है कि रिया ने वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड में कदम रखा था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित