नसीरुद्दीन की मुरीद हैं तनिष्ठा

नसीरुद्दीन की मुरीद हैं तनिष्ठा

नई दिल्ली। फिल्म ब्रिक लेन में एक बांग्लादेशी गृहिणी का किरदार निभाकर चौतरफा वाहवाही बटोरने वाली अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से खासी प्रभावित हैं और वे अपनी अगली फिल्म बारह आना में उन्हीं के साथ नजर आएंगीं।

तनिष्ठा ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह मेरे लिए गुरू समान रहे हैं। काम के प्रति उनका जुनून और समर्पण वाकई प्रेरणादायक है। दरअसल राजा मेनन की विवादास्पद फिल्म बारह आना में नसीर और तनिष्ठा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में मुंबई में रह रहे गरीबों की जिंदगी को दर्शाया गया है। कहा जा रहा है कि बारह आना बुकर पुरस्कार विजेता अरविंद अडिगा के उपन्यास व्हाइट टाइगर से प्रभावित है। इस पर तनिष्ठा का कहना है कि यह फिल्म उपन्यास की नकल नहीं है, लेकिन फिल्म के कुछ अंश उपन्यास से प्रभावित जरूर हो सकते हैं। गौरतलब है कि तनिष्ठा निर्देशक सारा गोवरान की फिल्म ब्रिक लेन से सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवा‌र्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकन भी मिला था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित