
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का कहना है कि उनका फिलहाल फिल्मी दुनिया में लौटने का विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय उनके बेटे को उनकी खास जरूरत है।
सोनाली इन दिनों छोटे पर्दे पर इंडियन ऑयडल कार्यक्रम में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं फिल्मी दुनिया में फिलहाल लौटने वाली नहीं हूं। मेरे तीन वर्षीय बेटे को मेरी जरूरत है। मैं वैसा कोई भी काम नहीं करना चाहती हूं, जिससे मुझे घर से दूर रहना पड़े।