आशियाने के मालिक बने आदित्य

आशियाने के मालिक बने आदित्य

मुंबई। लोकप्रिय गायक उदित नारायण के बेटे और छोटे पर्दे पर संगीत पर कार्यक्रमों की मेजबानी करने वाले 21 वर्षीय कलाकार आदित्य नारायण ने मुंबई के लोखंडवाला इलाके में अपने लिए एक आवास खरीदा है।

आदित्य ने कहा कि भले ही मैंने अपना आशियाना खरीद लिया है, लेकिन मैं अपने माता-पिता के घर से जाने वाला नहीं हूं। नए आशियाने में मैं केवल रचानात्मक कार्य करूंगा और थोड़ी शरारत भी। आदित्य ने कहा कि नए बसेरे में उन्होंने एक व्यायामशाला और एक संगीत स्टूडियों भी बनवाया है। उन्होंने कहा कि वे यहां अपने मित्र दिव्य कुमार के साथ संगीत तैयार करेंगे। आदित्य ने फिल्मी सफर की भी शुरुआत कर दी है। वे विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म शापित में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वे फिल्म के सभी गीतों को भी आवाज देंगे। माना जा रहा है कि सा रे गा मा पा कार्यक्रम को उन्होंने अलविदा कह दिया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित