
मुंबई। गजनी फिल्म से सुर्खियों में आई अभिनेत्री असिन का कहना है कि वह मुंबई में स्थायी रूप से नहीं रहेंगी। चेन्नई की रहने वाली असिन के पास वैसे तो बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, लेकिन वे चेन्नई छोड़ना नहीं चाहती हैं।
दक्षिण फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री असिन ने कहा कि मैं मुंबई में स्थायी रूप से नहीं रहूंगी। मेरे पास बॉलीवुड की दो फिल्में हैं, इस कारण मैं यहां आई हूं। फिल्म निर्माता विपुल शाह की आगामी फिल्म लंदन ड्रिम्स में असिन अभिनेता सलमान खान और अजय देवगन के साथ नजर आएंगी।