
नई दिल्ली। लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने अपने पिता को एक बीएमडब्ल्यू कार भेंट की है।
सोनू ने अपने संगीत अलबम वो बेवफा की सफलता पर पिता को महंगी कार भेंट की। उनके पिता अगम कुमार निगम ने कहा कि जब सोनू ने उन्हें कार भेंट की तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। निगम ने कहा, मुझे अपने बेटे पर गर्व है। सोनू ने जिस प्रकार प्यार और स्नेह का इजहार किया, उससे मुझे खुशी हुई है। मैं चाहता हूं कि सोनू जैसा बेटा हर घर में हो।