
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि आगामी फिल्म कमीने में उनके किरदार से दर्शक जरूर प्रभावित होंगे।
प्रियंका ने कहा, मुझे लगता है कि मैंने विशाल के दृष्टिकोण के अनुरूप में अपने किरदार को निभाने में पूरा किया है। फिल्म में उन्होंने स्वीटी का किरदार निभाया है। प्रियंका ने कहा, मुझे भरोसा है कि फिल्म में मेरे किरदार से लोग प्रभावित होंगे। आप विशाल से कम की उम्मीद नहीं रख सकते हैं। दरअसल मेरा किरदार इतना अच्छा है कि लोग इसे पसंद करेंगे ही।
पहले इस फिल्म को पांच जून को प्रदर्शित होना था लेकिन अब प्रदर्शन की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म में प्रियंका के अलावा अभिनेता शाहिद कपूर भी हैं।