
मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा और उदय चोपड़ा जल्द ही एक साथ फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। दोनों बालीवुड कलाकार एक सुंदरी और बेकार आदमी के बीच प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म प्यार इंपासिबल में अभिनय करते नजर आएंगे।
अभिनय से निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाले जुगल हंसराज की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म का प्रदर्शन वर्ष के अंत तक होने की उम्मीद है। फिल्म प्यार इंपासिबल मूलत: ब्याय मिट्स गर्ल की कहानी है जिसमें कई उतार चढ़ाव हैं। फिल्म में दो मूल किरदार अभय और अलिशा हैं। इसमें अभय सामाजिक रूप से वंचित एक बेकार लड़का है जबकि अलिशा एक लोकप्रिय सुंदरी है।
इस संबंध में प्रियंका चोपड़ा ने यशराज फिल्म स्टुडियो में मंगलवार को इस फिल्म के प्रचार के लिए वेबसाइट पेश किया।