
नई दिल्ली। बालीवुड को हम साथ साथ हैं, जख्म, सरफरोश और मेम साब जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का कहना है कि फिलहाल बड़े पर्दे पर वापसी की उनकी कोई योजना नहीं है।
सोनाली ने फिल्मी दुनिया में वर्ष 1994 में कदम रखा था। वह वर्ष 2003 में अंतिम बार पर्दे पर दिखी थीं। उन्होंने कहा कि फिल्मों में वापसी की उनकी योजना नहीं है।
सोनाली ने कहा, मैं और मेरे पति गोल्डी बहल अभी दूसरे बच्चे के लिए तैयार नहीं हैं। हम अपने तीन वर्षीय बेटे रणबीर के साथ ही अपना अधिकतर समय गुजारते हैं।