
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहली बार यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म में काम करेंगी।
प्रियंका यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म प्यार इंपोसिबल में अभिनय करेंगी। फिल्म की पटकथा उदय चोपड़ा लिख रहे हैं, जो मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे।
फिल्म के बारे में प्रियंका ने कहा कि उन्हें पटकथा काफी पसंद आई। उन्होंने कहा, मैं इस संबंध में अभी कुछ नहीं बता सकती। फिल्म में मेरा किरदार काफी महत्वपूर्ण है।
उदय इससे पहले वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म धूम 2 में नजर आए थे और अब हुक या क्रुक में दिखेंगे। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम वर्ष 2000 में फिल्म मोहब्बतें के जरिए रखा था।