साथ-साथ दिख रहे हैं प्रियंका-शाहिद

साथ-साथ दिख रहे हैं प्रियंका-शाहिद

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के रिश्ते खत्म होने की अटकलें तेज हैं। इसी बीच, दोनों को एक ही जिम में एक साथ पसीना बहाते देखा गया है।

अब पता नहीं कि यह इन अटकलों को झूठ साबित करने की दोनों की कोशिश है या फिर वाकई इन अटकलों में कोई दम नहीं है। पर इतना जरूर है कि दोनों अक्सर साथ-साथ देखे जा रहे हैं। यहां तक कि दोनों को जिम में साथ-साथ एक्सरसाइज करते भी देखा गया। प्रियंका पहले अपने पूर्व ब्वायफ्रेंड हरमन बावेजा के साथ अपने पसंदीदा जिम में जाया करती थीं। पर अब शाहिद ने उन्हें अपनी पसंद के जिम में ले जाने के लिए मना लिया है।

एक सूत्र ने बताया कि मकाऊ से लौटने के बाद प्रियंका न केवल शाहिद के घर जाते देखी गईं, बल्कि वहां कुछ देर बिताने के बाद दोनों एक ही कार से एक ही जगह गए। यहां तक कि रात करीब साढ़े दस बजे दोनों को जिम में भी साथ देखा गया। यह जिम शाहिद के घर के पास ही है। दोनों वहां आधी रात तक एक्सरसाइज करते रहे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित