ब्लॉगिंग की दुनिया में प्रियंका की एंट्री

ब्लॉगिंग की दुनिया में प्रियंका की एंट्री

मुंबई। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी समेत कई फिल्मी कलाकार पहले ही सोशल नेटवर्किग वेबसाइटों से जुड़े हुए हैं और अब प्रियंका चोपड़ा भी इनके माध्यम से लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रही हैं। प्रियंका ने ट्विटर नाम की सोशल नेटवर्किग वेबसाइट के माध्यम से ब्लागिंग की दुनिया में कदम रखा है।

प्रियंका के करीबी दोस्त ने बताया, प्रियंका ने हाल ही में ट्विटर पर अपना प्रोफाइनल बनाया है और वह दिन में कम से कम एक बार उस पर अपने विचार जरूर रखती हैं। ट्विटर पर प्रियंका के साथ संपर्क करने के लिए उसकी वेबसाइट ट्विटर डॉट कॉम पर जाकर प्रियंका चोपड़ा लिखना होगा। प्रियंका ने अपने ब्लाग पर जो सबसे ताजातरीन पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का जिक्र किया है।

प्रियंका लिखती हैं, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि माइकल जैक्सन इस दुनिया में नहीं रहे। उनके कारण ही मैंने संगीत सुनना शुरू किया था। इसके लिए हम सभी उनका धन्यवाद करना चाहते हैं। जैक्सन पॉप जगत के बेताज बादशाह थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:2.75
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित