मिनॉग ने प्रेमी को जड़ा तमाचा

मिनॉग ने प्रेमी को जड़ा तमाचा

लंदन। आस्ट्रेलियाई पॉप गायिका केली मिनॉग और उनके प्रेमी स्पेन के मॉडल एंद्रेस वेलेंकोसो के रिश्ते में दरार पड़ती दिख रही है।

वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के मुताबिक इसका कारण यह है कि मिनॉग ने हाल ही में एक बार में वेलेंकोसो को सरेआम थप्पड़ रसीद कर दिया। वेलेंकोसो और मिनॉग के बीच पिछले साल नवंबर से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों पहली बार न्यूयार्क के बी-बार में मिले थे।

एक सूत्र ने बताया कि मिनॉग और वेलेंकोसो के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। एक हद तक दोनों अलग हो चुके हैं। मिनॉग ने अपने एक प्रशंसक के सामने ही वेलेंकोसो को थप्पड़ रसीद कर दिया था। यही नहीं, उन्होंने वेलेंकोसो को बार के बाहर काफी समय तक इंतजार भी कराया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित