कारगिल के जवानों से मिले अभिषेक

कारगिल के जवानों से मिले अभिषेक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में कारगिल दौरे के दौरान वहां के सैनिकों को एक आश्चर्यजनक भेंट दी। उन्होंने सैनिकों को घर का बना गाजर का हलवा और आम रस दिया जिसे उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय और जया बच्चन ने तैयार किया था।

अभिषेक ने 26 जुलाई को विजय दिवस से पहले कारगिल का दौरा किया और सैनिकों से भेंट की। दस वर्ष पहले कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आठ घंटे की यात्रा के बाद वहां पहुंचे अभिषेक ने उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन का संदेश भी दिया। एनडीटीवी के शो जय जवान के लिए ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र में पहुंचे अभिषेक ने अपने स्वर्गीय दादा हरिवंश राय बच्चन की मशहूर कविता अग्निपथ का भी पाठ किया।

जूनियर बच्चन ने कारगिल की लड़ाई वाले कुछ स्थानों का भी दौरा किया और युद्ध से प्रेरित अपनी फिल्म एलओसी कारगिल के अनुभवों को याद किया। अभिषेक जवानों के साथ जोजिला दर्रा पर गए और रास्ते में हर मोड़ पर सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने सांदो टाप पर एक बंकर का दौरा किया और प्रशिक्षण केंद्र में उनके साथ कुछ राउंड फायरिंग भी की।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित