
न्यूयार्क। बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर और मीडिया कंपनी सिनसे से हाथ मिलाया है। सोनू अब सिनसे के भागीदार बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को न्यूयार्क में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय इंटरनेट का है और युवाओं में इसमें खास दिलचस्पी है।
सोनू ने कहा कि सिनसे के साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं। मैं अब सिनसे के साथ मिलकर अपने प्रशंसकों को और भी खुशी दे पाऊंगा। अब यह कंपनी दक्षिण एशिया में संगीत के क्षेत्र में भी काम करेगी। सिनसे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैथ्यू पैपिश ने कहा कि सोनू के साथ काम करने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। अब हम अमेरिका में दक्षिण एशिया के प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका देंगे।