रावण की शूटिंग बाधित

रावण की शूटिंग बाधित

तिरूवनंतपुरम। मणिरत्‍‌नम की बहुप्रतिक्षित फिल्म रावण की शूटिंग एक जंगली हाथी के मदमस्त होने की वजह से रोक देनी पड़ी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

छायाकार संतोष सिवन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से दोबारा शुरू होगी। एक हाथी ने 51 वर्षीय महावत को मार दिया था। हाथी को पकड़ने के लिए आने-जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। रास्ता बंद रहने के कारण टीम के सदस्य वापस अपने होटल नहीं पहुंच पाए थे। सिवन ने बताया कि रास्ता बंद होने की वजह से हमने फिल्म की शूटिंग रोक थी। हाथी को पकड़ लिया गया है।

फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, गोविंदा और मनीषा कोईराला मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित