अभिमान का रीमेक नहीं है राजीव की फिल्म: अभिषेक

अभिमान का रीमेक नहीं है राजीव की फिल्म: अभिषेक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि वह ऐश्वर्या राय के साथ निर्देशक राजीव मेनन की आगामी फिल्म में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजीव की इस फिल्म को वह वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म अभिमान का रीमेक नहीं मानते।

हिट फिल्म अभिमान में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन नजर आई थीं। अभिषेक ने कहा कि राजीव की फिल्म अभिमान का रीमेक नहीं, बल्कि उससे मिलता-जुलती होगी। उन्होंने कहा, आप इसे पूरी तरह रीमेक नहीं कह सकते।

ऐश्वर्या के साथ अभिषेक की यह सातवीं फिल्म होगी। इससे पहले वे दोनों ढाई अक्षर प्रेम का, कुछ ना कहो, उमराव जान, गुरु, धूम-2 और सरकार राज में साथ-साथ काम कर चुके हैं। दोनों अगले वर्ष मणिरत्नम की फिल्म रावण में भी नजर आएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित