Yahoo Jagran Jagran Yahoo!

फ्लोरिडा रोड में अभिनय करेंगे प्रियांशु

Jan 01, 05:30 am
  Print

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता प्रियांशु चटर्जी डरबन में रह रहे अमेरिकी निर्देशक ब्रैड ग्लॉस की फिल्म फ्लोरिडा रोड में अभिनय करेंगे।

प्रियांशु ने कहा, यह तीन भाइयों की कहानी है। मैं सबसे बडे़ भाई का किरदार निभा रहा हूं जो सफल कारोबारी है लेकिन घमंडी है। परंतु एक घटना उसकी जिंदगी बदल देती है।

उन्होंने कहा, निर्देशक को भारतीय चेहरे चाहिए थे। उन्होंने मेरी तस्वीरें और मेरा काम देखा। इसके बाद इस फिल्म के लिए मुझे साइन कर लिया गया।

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अस्मित पटेल भी हैं। फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज हो सकती है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति