मिस्टर इंडिया बनना चाहते हैं आफताब

मिस्टर इंडिया बनना चाहते हैं आफताब

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने कहा है कि वह वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया के रीमेक में अभिनय करना चाहते हैं।

फिल्म मिस्टर इंडिया में आफताब बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। उन्होंने कहा, एक ऐसा किरदार है जिसे मैं अपने करियर में निभाना चाहता हूं और वह है अनिल कपूर द्वारा मिस्टर इंडिया में निभाया गया किरदार। यह एक महान फिल्म का महान किरदार है।

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्मकार शेखर कपूर मिस्टर इंडिया का रीमेक बनाना चाहते हैं, जिसके बाद आफताब ने अपनी यह इच्छा व्यक्त की।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित