
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की किसी भी टीम को खरीदने की उनकी योजना नहीं है।
रानी ने कहा, मैं आईपीएल टीम के खर्च को वहन नहीं कर सकती हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं और इसी वजह से मैं आईपीएल टीम को खरीद ही नहीं सकती।
्रफिलहाल रानी फिल्मों में व्यस्त हैं और उनके पास और किसी भी काम के बारे में सोचने का वक्त नहीं है और वह जो कुछ भी कर रही हैं उससे खुश हैं।
रानी ने कहा कि इस समय वह दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने की योजना बना रही हैं।