
नई दिल्ली। लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने कहा है कि बॉलीवुड में उनके प्रिय संगीतकार ए.आर.रहमान और अनु मलिक हैं। सोनू ने कहा कि रहमान और मलिक संगीत के क्षेत्र में नए प्रयोग करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे प्रिय संगीतकार अनु मलिक और ए.आर.रहमान हैं। क्योंकि दोनों ने मुझे अलग-अलग प्रकार के गीतों को आवाज देने का मौका दिया। सोनू ने कहा कि ऐसे कलाकारों के साथ काम करने से संतुष्टि मिलती है। इस लोकप्रिय गायक ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत दिए हैं।